पटना, अप्रैल 8 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया है। बुधवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को अराजक बताने के पहले एनडीए नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल नहीं है। बिहार की तरह पश्चिम बंगाल की विधि-व्यवस्था बद से बदतर नहीं है। नीति अयोग के रिपोर्ट के अनुसार विकास के मामले में देश में पश्चिम बंगाल ने सबसे आगे रहने वाले राज्यों में जगह बनाई है, जबकि बिहार सबसे निचले स्थान पर है। प्रदेश में प्रतिदिन हत्या, बलात्कार, लूट, गोलीबारी, चोरी, छिनतई और अपहरण की घटनाएं आम हो गई है। अपराधियों के मन से शासन-प्रशासन का खोफ समाप्त हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.