पटना, जनवरी 9 -- प्रदेश राजद कार्यालय में शुक्रवार को महिलाओं में शिक्षा की अलख जगानेवाली समाज सुधारक फातिमा शेख की जयंती मनाई गई। समारोह में प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका थीं। उन्होंने सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर काम किया व दलित और मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरुआत की। 1848 में लड़कियों के लिए देश में पहली स्कूल की स्थापना भी की थी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव बिनु यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुबोध मेहता, प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, मधु मंजरी, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, बल्ली यादव, मदन शर्मा, निर्भय आंबेडकर, भाई अरुण कुमार, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश यादव, कुमर राय, एजाज अहमद, डॉ. लालदेव प्रसाद यादव ने भी माल्यार्पण किया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.