राजद ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना
पटना, जून 9 -- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और विधि व्यवस्था आदि के मुद्दे पर राजद ने मंगलवार को राज्य के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारा बुलंद किया। नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार की गलतियों के कारण डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। राज्य में विधि व्यवस्था की हालत खराब है। संगठित भ्रष्टाचार, अपराध, लूट, हत्या और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बढ़ गए हैं। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर राज्य भर में धरना पूरी तरह सफल रहा। यह भी पढ़ें- राजद के एक दिवसीय धरना में बैठे राजद कार्यकर्ता विभिन्न प्रखंड स्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.