पटना, मार्च 14 -- राजद ने प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर भाजपा पर तंज कसा है। प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार और नासीमा जमाल ने यह पोस्टर लगाया है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर भाजपा पर हमला किया है। पोस्टर में एक बड़े सांप की तस्वीर है और कहा गया है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे भाजपा ने डसा नहीं है। आरोप लगाया गया है कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा यही रहा है। वह अपने सहयोगी दलों को ही खत्म करने की नीति पर काम करती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...