राजद ने नए विधान पार्षदों का स्वागत किया
पटना, जून 20 -- राजद ने नव निर्वाचित विधान पार्षद सुनील सिंह और सोनू राय का शनिवार को पार्टी कार्यालय में स्वागत किया। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शाल और बुके देकर सम्मानित किया। दोनों पार्षदों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को मजबूती के साथ सदन के अंदर रखने का कार्य करेंगे। बधााई देने वालों में उदय नारायण चौधरी, भोला यादव, बिनु यादव, अशोक सिंह, आलोक मेहता, रणविजय साहू, शक्ति यादव, एजाज अहमद आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- राजद ने नए विधान पार्षदों का स्वागत किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.