रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने घोषित वादों को पूरा करने में विफल रही है और देश में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन तथा गरीबी जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में सरकारी और संवैधानिक संस्थानों पर सरकार का अत्यधिक प्रभाव दिखाई देता है। उनके अनुसार, न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की स्वतंत्रता को लेकर जनता में चिंताएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों के दौरान सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। राजद प्रवक्ता ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.