मधुबनी, अप्रैल 21 -- हरलाखी। मनोहरपुर गांव निवासी राजद नेत्री प्रिया राज के साथ मारपीट मामले में हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रिया के गांव के इंट भट्ठा पर काम करने वाला स्टाफ बेतापरसा गांव निवासी मो साकिब अपने एक दोस्त के साथ गालीगलौज करते हुए घर मे घुस गया। प्रिया घर मे नहीं मिली। पता चला कि गांव के एक शादी समारोह में गई है। इसके बाद आरोपित शादी समारोह से बाहर बुलाकर पिस्टल के साथ मारपीट किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को आते देख दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...