कोडरमा, जनवरी 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। राजद नेता सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष यादव ने मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दौरे के क्रम में सुभाष यादव ने परंपरागत दही-चूड़ा कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी और लोगों को 15 जनवरी को तिलैया के बिशुनपुर रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि दही-चूड़ा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। सुभाष यादव ने कहा कि क्षेत्र का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.