राजद नेता को फोन पर मिली हत्या की धमकी, मांगी रंगदारी
मुजफ्फरपुर, जून 17 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजद नेता व पूर्व उप प्रमुख पति कैलाश राय को फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई है। मामले में पीड़ित ने गरहां थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कैलाश ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया कि उनके मोबाइल नंबर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अनिल राय बताया और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर हत्या की धमकी दी। गरहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- राजद नेता को फोन पर मिली हत्या की धमकी, मांगी रंगदारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.