राजद छोड़ राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए राजीव कुमार
औरंगाबाद, मई 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर निवासी एवं राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय सदस्य रहे राजीव कुमार बब्लू ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थाम लिया। बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। राजीव कुमार बब्लू स्वर्गीय डॉ. बी.के. प्रसाद के पुत्र हैं तथा दाउदनगर के निवासी हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- विधान परिषद चुनाव की से पहले उपेंद्र कुशवाहा से मिले संजय सरावगी, दीपक प्रकाश की सीट पक्की?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.