भभुआ, जुलाई 5 -- राजद को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं: विजय मंडल सामाजिक न्याय, संविधान, गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प शहर के लिच्छवी भवन में मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस समारोह भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। यह भी पढ़ें- राजद की क्षेत्रीय इकाई ने मनाया 30वां स्थापना दिवसराजद का स्थापना दिवस समारोह राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राजद का 30वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को शहर के लिच्छवी भवन में रविवार को मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अकलू राम एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव भोलानाथ सिंह यादव ने किया। मुख्य अतिथि दिनारा विधानसभा के पूर्व विधायक कैमूर जिला प्रभारी विजय कुमार मंडल, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, रामगढ़ विस के पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह उपस्थित रहे।...