गढ़वा, जुलाई 3 -- गढ़वा। चिनिया रोड स्थित राजद जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी डॉ मकबूल खान ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर सभी जिले में 5 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के बाद पार्टी की मजबूती के लिए बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि राजद ने 30 साल का सफर तय किया है। पार्टी प्रमुख ने दलित और शोषितों की आवाज उठाने का काम किया। कार्यकारी जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि 5 जुलाई को राजद स्थापना दिवस समारोह जिला कार्यालय में आयोजित होगा। उसके बाद कई तरह के आयोजन भी किए जाएंगे। स्थापना दिवस में जिले भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कल राष्ट्रीय जनता दल, नवगछिया मनाएगा संकल्प सभा मौके पर प्रदेश महासचिव उगेंद्र यादव, युवा जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, प्रधान महासचिव धर्...