पलामू, मार्च 1 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज शहर के राधे कृष्ण मैदान में रविवार को राजद पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने किया। होली मिलन समारोह में जमकर अबीर-गुलाल उड़े। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि होली आपसी सौहार्द का पर्व है, उन्होंने लोगों से मिल जुलकर होली मनाने की बात कही। समारोह में कलाकारों ने कई होली के गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव, बुधन सिंह यादव, विकास यादव, महादेव यादव, संजय यादव, आनंद यदुवंशी, लखन यादव, अशोक यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.