राजद के वोटर पर प्रशांत किशोर डाल रहे डोरे? कोसी के मुस्लिम मतदाताओं से की यह अपील
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जन सुराज पार्टी के नेता सह बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर सोमवार को कोसी स्नातक सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार रजनीश रंजन के लिए वोट मांगने अररिया पहुंचे। प्रशांत किशोर ने वहां के मतदाताओं और आम जनों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि अपना जीवन और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए सोच समझ कर मतदान करें। जो लोग मेरे कहने के बाद भी लालटेन(राजद) के उम्मीदवार को ही वोट देना चाहते हैं वे दूसरी वरीयता का अपना वोट जन सुराज के प्रत्याशी को दें। अगर सभी मुस्लिम साथी एक जुट होकर वोट दे दिए तो बीस साल से बना भाजपा का किला ढह जाएगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि हर मतदाता के पास दो वोट हैं। कोसी क्षेत्र में मुस्लिम समाज के करीब 20 हजार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.