हाजीपुर, अगस्त 7 -- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत निवासी राजद के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र राय के निधन होने पर सहदेई पंचायत के पूर्व मुखिया पिंकी देवी के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रविन राय ने किया। शोक सभा में राजद नेता मदन राय, समाजसेवी अभिमन्यु राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल राय, सुरेश सुमन, डा.विजय साह, जितेंद्र राय, बिंदेश्वर राय, दिनेश राय समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता और नेताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया। साथ ही उनकी आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि देवेन्द्र राय पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बताया गया कि राजद के स्थापना काल से ही वे राजद से जुड़े रहे। वह प्रखंड ...