पटना, जनवरी 5 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि तेजस्वी यादव राजद के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं। पूरे देश के लोगों ने देखा कि तेजस्वी यादव ने विदेश में सैर-सपाटे में पानी की तरह पैसा बहाया। महंगे सन ग्लास लगाकर, चटकदार टी-शर्ट पहनकर समुद्र में तेजस्वी का सैर-सपाटा। ये कांग्रेस या जंगलराज का युवराज ही कर सकता है। ईमानदार और जवाबदेह नेताओं के बस की बात नहीं है। क्या विदेशी जमीन पर उड़ाया गया पैसा घोटाले का था? ये जितना घूमेंगे, एनडीए सरकार के खिलाफ जितना विषवमन करेंगे, राजद की उतनी ही दुर्गति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.