राजद के पलामू जिला उपाध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत
पलामू, जुलाई 19 -- छतरपुर। पलामू जिला राजद के उपाध्यक्ष सुशील यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। वे छतरपुर थाना के सिलदाग गांव के रहने वाले थे। उनकी 62 वर्षीय सुशील यादव, हजारीबाग जिले के बरही-चौपारण के बीच बने डायवर्सन में स्कार्पियो गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स अस्पताल ले गए जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सुशील यादव के साथ स्कॉर्पियों वाहन पर सवार रितेश मेडिकल संचालक रितेश कुमार और डॉ विनय यादव सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है। राजद के अनुमंडलीय अध्यक्ष लवलेश यादव ने इस घटना को पलामू जिला आरजेडी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.