औरंगाबाद, जून 2 -- नवीनगर नगर पंचायत में एक रिसोर्ट में सोमवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष पद के चयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ चंदन यादव एवं मंजीत यादव ने की तथा संचालन राजद नेता रमजान अली ने किया। प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए जगन यादव का नाम आया। नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संतोष कुमार सिंह के नाम का प्रस्ताव कार्यकर्ता निकिल कुमार सिंह ने दिया। राजद कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव के प्रस्तावक मो. सगीर अशरफ एवं उनका समर्थन राजद नेता गौतम कुमार ने किया। जगन यादव निर्विरोध राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने। नगर अध्यक्ष बने संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.