मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक के खिलाफ सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी रहे मुकेश यादव ने कहा कि आज हर घर महंगाई से परेशान है। रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक होने से युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही। सरकार सिर्फ जुमलों से जनता को गुमराह कर रही है। वहीं पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिना चढ़ावे के प्रखंड...