रामगढ़, जनवरी 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सेंट्रल सौंदा निवासी ललन सिंह को राष्ट्रीय जनता दल का रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए ललन सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा है कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह पद सौंपा है, उसकी गरीमा का पालन करते हुए वे पार्टी को और सशक्त करने की दिशा में कार्य करेंगे। ललन सिंह के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी गोप, संतोष यादव, प्रदेश युवा महासचिव ललन यादव, संजय यादव, सुभाष तिवारी, शौकत खान, प्रमोद सिंह, अनिल कुमार, भोला यादव, अभिषेक सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.