पटना, मार्च 20 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने आरोप लगाया है कि राजद की राजनीति पूरी तरह स्वार्थ, परिवारवाद और भ्रम फैलाने पर आधारित है। उन्होंने शुक्रवार को जारी बयान में यह भी आरोप लगाया है कि राजद नेता तेजस्वी यादव में न तो एक जनप्रतिनिधि के आवश्यक गुण हैं और न ही नेतृत्व की कोई ठोस योग्यता। वे केवल विरासत की राजनीति के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बदलते बिहार में यह राजनीति अब ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...