औरंगाबाद, जनवरी 22 -- मदनपुर प्रखंड के अतिसुदूरवर्ती छेछानी गांव में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में हुई हार की समीक्षा की गई और सत्तापक्ष को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार राम ने की। बैठक में रामेश्वर कुमार रौशन ने कहा कि राजद दबे कुचले समुदायों के साथ सभी वर्गों की पार्टी है और विधानसभा चुनाव में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विकास योजनाओं को मतदाताओं के समक्ष रखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेज प्रताप यादव के नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया। रफीगंज विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी डॉ गुलाम शाहिद, राजद के वरीय नेता रामेश्वर कुमार रौशन, राजद नेता डॉ योगेंद्र यादव, रफीगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.