राजद की पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमेटी और सभी प्रकोष्ट भंग
जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- राजद की पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने इस आशय का आदेश मंगलवार को जारी किया। उन्होंने इसकी जानकारी झारखंड के प्रभारी पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को भी दे दी है। माना जा रहा है कि इन दोनों जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद वहां के संगठन में हुए विवाद की वजह से यह कदम उठाया गया है। कार्यकर्ता भी इसे देर से उठाया गया सही कदम करार दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.