मुंगेर, जुलाई 1 -- मुंगेर, निप्र.। राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस समारोह 5 जुलाई को मनाया जाएगा। राजद जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने बताया कि कार्यक्रम शहर के सोझी घाट स्थित मंगल मूर्ति पैलेस के सभागार में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी व जमुई के पूर्व सांसद भूदेव चौधरी होंगे। जगकि, विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी, पूर्व सांसद विजय कुमार विजय एवं मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव होंगे। यह भी पढ़ें- 'गरीब का अधिकार दिवस' के रूप में मनेगा राजद का स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- Jahanabad News राजद के स्थापना दिवस पर पांच जुलाई को होगा कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...