आरा, जनवरी 13 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता मकर संक्रांति के बहाने जगदीशपुर की सियासत में दही-चूड़ा की मिठास और राजनीतिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर पंचायत स्थित राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन समर्थित पूर्व प्रत्याशी किशोर कुणाल की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह महज भोज नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती का शक्ति प्रदर्शन साबित हुआ। उद्घाटन पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही दल की असली पूंजी हैं। इस दौरान क्षेत्र के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष अफताब खान उर्फ भोला खान ने किया। सभा को प्रदेश महासचिव गोरख यादव, अमित कुमार, मुकेश कुमार पाल, सुनील कुमार, पुष्पा सिंह, माले नेता मुनीर आलम, जिला परिषद सदस्य मो मुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.