लातेहार, जुलाई 18 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल का आज दिन रविवार को लातेहार टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि सम्मेलन में झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव,विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष यादव,पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर विशेष चर्चा की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 19 जुलाई को बड़ी संख्या में लातेहार पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...