बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। राजद पार्टी कार्यालय में सोमवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने जूम मीटिंग की। इसमें संगठन का विस्तार करने के साथ ही मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर चर्चा की। राजद के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु ने कहा कि बिहार इंडिया गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता 15 से 25 जुलाई तक पंचायत स्तर पर मतदाता बचाओ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री मोदी जी के इशारे पर चल रहा है। नालंदा सहित बिहार की जनता परिवर्तन का मूड बन चुकी है। मौके पर भाकपा माले के पाल बिहारी लाल, सुरेंद्र राम, विकासशील इंसाफ पार्टी के डॉ. सत्येंद्र बिंद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मनोज सिंह, राजद महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, जिला प्रधान महासचिव सुनील यादव व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.