पटना, जनवरी 30 -- प्रदेश राजद कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 78वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और शांति के पुजारी थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। छुआछूत और ऊंच-नीच के विभेद को मिटाने और समरस समाज की स्थापना में उनके प्रयास को देश हमेशा याद रखेगा। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बीनू यादव, एजाज अहमद, प्रमोद सिन्हा, राजेन्द्र राम, डॉ. अनवर आलम, डॉ. प्रेम गुप्ता, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, बल्ली यादव, फैयाज आलम कमाल, डॉ. कुमार राहुल सिंह, भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.