औरंगाबाद, जुलाई 28 -- दाउदनगर,संवाद सूत्र। राष्ट्रीय जनता दल दाउदनगर प्रखंड कार्यालय में समाजवादी चिंतक एवं गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज रहे स्व. केशव बाबू की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि एवं पूर्व मुखिया रामदेव सिंह ने स्व. केशव बाबू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व. केशव बाबू समाज के पथप्रदर्शक और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई और हमेशा गरीबों, शोषितों तथा वंचितों के हितों की आवाज बुलंद की। उनके विचार और कार्य आज भी समाज क...