राजद कार्यालय में धूमधाम से मना पूर्व सीएम लालू प्रसाद का 79 वां जन्मदिन
मधुबनी, जून 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राजद कार्यालय में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की 79 वां जन्मदिन कीर्तन भवन रोड स्थित राजद जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम अशीष यादव ने की, जबकि संचालन झंझारपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय ने किया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और सामाजिक न्याय, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्व सीएम के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का संघर्षपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई का प्रतीक रहा है, जिससे आज भी लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं। यह भी पढ़ें- सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.