लखीसराय, मई 17 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के समाजसेवी और राजद कार्यकर्ता स्व. आजादी गोप को शनिवार की रात में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई। पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव, विधान सभा में महागठबंधन के प्रत्याशी रहे प्रेमसागर चौधरी ,समाजसेवी व प्रत्याशी रहे रविशंकर प्र. सिंह अशोक,मुन्ना पाल समेत सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि दी। स्व. आजादी गोप के पुत्र ललन कुमार और कुणाल कुमार ने आयोजन की व्यवस्था की। यह भी पढ़ें- समाजसेवी कमलेश्वरी को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...