भागलपुर, जून 10 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित हुआ। प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं तथा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग उठाई गई। राजद नेता डॉ. गौतम कुमार प्रीतम और एमएलसी प्रत्याशी नितेश कुमार यादव ने राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की मांग की। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का प्रदर्शन य...