मधेपुरा, जून 11 -- ग्वालपाड़ा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। मौके पर राजद अकलियत नेता मो. शाहिद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, वंचितों और उपेक्षित वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षशील रहे। सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने और गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। विषम परिस्थितियों में भी उनके चेहरे पर मुस्कान लोगों को हंसते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। झंझरी गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मो. ख्वाजा, बिनोद यादव, मो. आशिक हुसैन, प्रभु यादव, बिलास यादव, रामचन्द्र यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां ज...