राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च
सासाराम, सितम्बर 28 -- कोचस। एसआईआर के खिलाफ सोमवार को राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि अखिलेश त्रिपाठी व राजद जिला महासचिव रामप्रवेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची से करोड़ों नागरिकों को बाहर करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की। मार्च में जगमोहन सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अरविंद यादव, मुरारी ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.