खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दिलीप दास को राजद एससी एसटी प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। श्री दास दर्जनों महादलित नेताओं के साथ जदयू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण किया। इसके बाद उन्हें राजद जिलाध्यक्ष ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि श्री दास के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी और मजबूत व संगठित होगी। राजद के एस सी एसटी प्रकोष्ठ के नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिलीप दास ने कहा कि बिहार में वर्तमान समय में तेजस्वी प्रसाद यादव ही ऐसे युवा नेता हैं। जो सभी वर्गों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वो करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.