पटना, मई 21 -- बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव में भोजपुर सह बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से राजद के नव निर्वाचित सदस्य सोनु कुमार राय को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। यह कार्यक्रम विधान परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित किया गया। राज्यपाल की ओर से जारी निर्वाचन की अधिसूचना विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार ने पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उप सभापति प्रो.(डॉ.) रामवचन राय, सांसद सुधाकर सिंह, बिहार विधान परिषद् के सदस्य सुनील कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला ठाकुर, शशि यादव, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राजद एमएलसी सोनु राय को सभापति ने दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- सम्राट...