पटना, अप्रैल 10 -- राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन करेगा। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित अभिनंदन समारोह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम आदि उपस्थित रहेंगे। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि राज्यभर से अल्पसंख्यक समाज की बड़ी भागीदारी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...