मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मो. वसीम अहमद मुन्ना राईन को राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातिमी के निर्देश पर उनका मनोनयन किया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह प्रवक्ता डॉ. सैयद मोहिब-उल हसन हीरा ने मनोनयन पत्र जारी किया है। नगर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी मो. वसीम अहमद मुन्ना राईन शुरू से ही राजद से जुड़े हैं। यह भी पढ़ें- टीम नितिन में संजय मयूख को जगह नहीं, सिद्धार्थ उपाध्यक्ष, शिवेश एससी मोर्चा अध्यक्ष, ऋतुराज क्या बने?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...