राजदोहा में संताली ओलचिकी क्लास का शुभारंभ, मेधावी छात्र सम्मानित
आदित्यपुर, जून 23 -- राजदोहा गांव के भुरका ईपील सेचेद अखाड़ा में संताली ओलचिकी क्लास का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डोमजुड़ी पीर परगना हरिपोदो मुर्मू और असेका महासचिव शंकर सोरेन ने की। अतिथियों ने हर घर में अपनी लिपि सीखने और हर गांव में ऐसे केंद्र खोलने पर जोर दिया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के 2 स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पोमा हांसदा और द्वितीय स्थान पाने वाले शिव चरण हांसदा को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद मुर्मू को भी सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजदोहा माझी बाबा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.