नई दिल्ली, मार्च 14 -- मतभेद कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से पैदा संकट पर सरकार को घेरना तो चाहता है लेकिन तरीका क्या हो इसे लेकर अलग-अलग राय हैं। एक बड़े नेता ने कहा कि हमें एपस्टीन और मौजूदा संकट को अलग रखकर अपनी बात रखनी चाहिए। अभी सबसे ज्यादा जरूरी लोगों की समस्याओं को उठाना है और उस पर सरकार की जवाबदेही तय करना जरूरी है। लेकिन नेताजी पर पहले से आरोप है कि वे उधर मिले हुए हैं इसलिए उनकी बात कौन सुनेगा। वे आश्वस्त नहीं हुए। नेताजी ने कहा, दरअसल बात दोनों तरफ से ज्यादा बिगड़ चुकी है और व्यक्तिगत हमलों का दौर है, इसलिए अब मुद्दों पर जवाबदेही से बचना भी आसान हो रहा है। हालांकि, उनकी बात सुनकर एक अन्य नेता ने कटाक्ष किया कि अरे यहां कोई नहीं सुन रहा, इसलिए सीधे सरकार को समझा दें ताकि वे खुद से जवाबदेह बन जाएं।ग्रह अन...