नई दिल्ली, जनवरी 3 -- निशाना चूका कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की आरएसएस-भाजपा से संगठनात्मक सीख लेने की नसीहत को लेकर पार्टी में बहस जारी है। पार्टी के ज्यादातर नेता अंदरूनी तौर पर उनसे सहमत हैं। दबी जुबान में दिग्विजय सिंह की बात का समर्थन करने वाले एक नेता ने कहा कि उन्होंने बात ठीक की थी,पर आरएसएस-भाजपा का उदाहरण देने से उनका निशाना चूक गया। इस पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उचक कर पूछा कि उनका निशाना किस पर था, इस पर उस नेता ने जवाब दिया कि समझ तो पूरी कांग्रेस रही है, पर हर कोई यही चाहता है कि यह बात कोई दूसरा कहे। मुश्किल बड़ी उत्तराखंड के एक बड़े नेता का नाम सोशल मीडिया के जरिये एक हत्याकांड से जुड़ने की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उन्हें जन्मदिन की बधाई देना मुश्किल हो गया। दरअसल, आजकल बधाइयां भी सोशल मीडिया पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.