चंदौली, अप्रैल 26 -- इलिया। सैदूपुर कस्बा स्थित राइस मिल परिसर में श्री राम सेवा समिति की ओर से आयोजित नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का नौवें दिन भव्य समापन हुआ। कथा वाचिका आचार्या बाल विदुषी पूर्णिमा ने अंतिम दिन शबरी मिलन, किष्किंधा कांड, लंका कांड से लेकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राजतिलक तक की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि शबरी की निष्काम भक्ति, सुग्रीव से मित्रता और हनुमान जी की सेवा भावना के माध्यम से भगवान राम ने धर्म और सत्य की स्थापना की। लंका कांड में रावण वध के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। जैसे ही आचार्या ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में राजतिलक का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के उद्घोष से गूंज उठा और मंच से फूलों की वर्षा होने लगी। यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप, सीता हरण और जटायु क...