राजघाट हादसा : विशेषज्ञ बताएंगे गुंबद गिरने की वजह, तब होगी कार्रवाई
गोरखपुर, सितम्बर 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट स्थित गुरु श्री गोरक्षनाथ घाट पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत के मामले में पुलिस की जांच जारी है। हादसे की असली वजह पता लगाने के लिए निर्माण सामग्री के लिए गए सैंपल की जांच तेज कर दी गई है। सिविल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों की रिपोर्ट से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि गुंबद की संरचना कमजोर क्यों हुई और उसके गिरने की वजह क्या रही। पुलिस फिलहाल जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद डीएम ने जांच कमेटी गठित की है। विशेषज्ञ निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, गुंबद की डिजाइन और उसकी मजबूती से जुड़े पहलुओं को जांच के दायरे में लिया है। मौके से लिए गए सैंपल की तकनीकी जांच के साथ निर्माण से संबंधित अभिलेखों का भी मिलान किया जा रहा है। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.