गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट इलाके में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 26 साल की युवती के परिजन डरे हैं। पुलिस ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के फतेपुर डिहवा निवासी आरोपी फिरोज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज के पास उनकी पान की दुकान थी। घर से आते जाते समय आरोपी फिरोज बेटी का पीछा करता है। उसने कहीं से बेटी का मोबाइल नंबर पता कर लिया। अब वह जबरन कॉल करता है। युवक से परेशान होकर अब वह राजघाट स्थित अपने घर पर रहने लगे। आरोपी वहां बेटी का पीछा करते हुए पहुंच गया। बेटी घर से निकलती है तो रास्ते में उसके साथ छेड़खानी करता है। इधर कुछ दिन से फिरोज बेटी पर शादी का जबरन दबाव बनाने रहा है। इससे बेटी बहुत डर गई है। फिरोज से पीछा छुड़ा...