बुलंदशहर, फरवरी 28 -- नरौरा, संवाददाता। क्षेत्र के राजघाट में शुक्रवार देर शाम बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का लावारिस शव मिला। नरौरा पुलिस शिनाख्त की कोशिश में लगी है। पुलिस ने बताया कि राजघाट बस स्टैंड के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। शव आवश्यक कार्रवाई कर जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जहां से उसे पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.