वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट पुल के ज्वाइंट की मरम्मत का काम बुधवार सुबह करीब 8 बजे से शुरू हो गया है। इस दौरान केवल पैदल और साइकिल सवार लोगों को ही आने जाने की अनुमति मिल रही है। पुल के दोनों छोर पर जर्सी बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। वहीं रामनगर के सामने घाट पुल एवं विश्वसुंदरी पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पड़ाव, रामनगर से लेकर लंका तक जाम की स्थिति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...