चंदौली, दिसम्बर 20 -- पड़ाव(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से वाराणसी को जोड़ने वाले गंगा पर बने राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) पर शनिवार की सुबह से चार और तीन पहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। जिससे लोगों को रामनगर और रिंग रोड के रास्ते होकर वाराणसी जाना पड़ा। इससे काफी परेशानी हुई। वहीं पुल पर मरम्मत कार्य शुरू होने से दो पहिया और पैदल चलने वालों की भीड़ रही। वहीं पुल मरम्मत के लिए सुबह पहले हवन पूजन हुआ इसके बाद मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। पुल के ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 20 दिसंबर से 13 जनवरी तक चार पहिया और तीन पहिया वाहनों के आने जाने पर रोक रहेगी। दो पहिया वाहन, पैदल और साइकिल सवार पुल से आ जा सकेंगे। वहीं स्कूली वाहनों के लिए सुबह नौ बजे से दस बजे तक और दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक एक-एक घंटे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.