वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। राजघाट पुल से गुरुवार सुबह एक युवक गंगा में कूद गया। युवक अचानक पल के सबसे ऊपरी छोर पर पहुंच गया और ऊलजुलूल हरकतें करने लगा। यह देख लोगों ने आदमपुर पुलिस को सूचना दी। साथ ही एनडीआरएफ भी बुला ली गई। युवक ने जैसे ही गंगा में छलांग लगाई, एनडीआरएफ के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...