राजघाट पहुंचे केजरीवाल-सिसोदिया, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का लिया संकल्प
नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बापू को नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने के अपने संकल्प को दोहराया। मीडिया से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे न्यायपालिका और देश की न्याय प्रणाली का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी न्याय प्रणाली की वजह से वे आज आजाद हैं, लेकिन कुछ ऐसी परिस्थितियां बनी हैं, जिनके चलते उन्हें सत्याग्रह का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों का उल्लेख उन्होंने जज को लिखे पत्र में भी किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बापू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.