राजघाट पर बनेगा पूर्व PM मनमोहन सिंह का स्मारक, DUAC ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली अर्बन आर्ट्स कमीशन (DUAC) ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक स्मारक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कमीशन ने प्रोजेक्ट अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि स्मारक का आर्किटेक्चर, इस्तेमाल होने वाली सामग्री और लैंडस्केपिंग राजघाट पर मौजूद स्मारकों के स्वरूप के अनुरूप हों। आयोग की 25 अगस्त की बैठक में स्मारक के आर्किटेक्चरल डिजाइन, लैंडस्केप, मटीरियल, लोगों की पहुंच और आसपास की चीजों को मिनट्स में दर्ज किया गया। DUAC ने यह भी निर्देश दिया कि स्मारक के बाहरी रूप-रंग पर असर डालने वाले किसी भी बड़े बदलाव को लागू करने से पहले आयोग के सामने लाया जाए। यह प्रस्ताव सेंट्रल पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (CPWD) ने पेश किया था और आयोग ने आर्किटेक्ट के साथ चर्चा करके इसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.